जब 25 साल से सूखे पड़े कुएं में अचानक आया पानी, समझ नहीं पाए इसका रहस्य

wellalwar

wellalwar 26 06 2018

अलवर। अलवर के मुल्तान नगर में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे कुछ लोग चमत्कार तो कुछ रहस्य से भरपूर बता रहे हैं। लगभग 25 साल से जो कुआं सूखा पड़ा था, उसके अचानक से रहस्यमयी ढंग से पानी आ गया। पानी का स्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा था और इस नजारे को देखकर हैरान थे।

कुएं का जल स्तर 10 से 11 फीट पहुंचने की चर्चा है। आलम यह है कि इस खबर के मिलते ही आसपास के गांवों से भी लोग बड़ी संख्या में इस कुएं को देखने पहुंच रहे हैं। हर कोई कुएं में झांककर इस रहस्य को समझने की कोशिश कर रहा था।

24 m

स्थानीयों के मुताबिक पानी देखने में तो गंदा दिख रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह कुआं लगभग 40 फीट गहरा है।

25 m

इस कुएं को 25 साल से सूखे होने के कारण कुएं में मिट्टी जमा हो गई थी। इसके बाद भी कुएं से अचानक पानी आना लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। वहीं जलदाय विभाग के सहायक अभियंता रवि मेठी ने बताया कि 40 फीट गहरे कुए में पानी आना किसी चमत्कार से कम नही है। पता लगाने की कोशिश करेंगे, कि कुएं में पानी किस वजह से आया है।

इसे भी पढ़ें-  Big Breaking🔥🛑: इंदौर के स्कूली छात्रों की बस पलटी: लाहौल-स्पीति में बड़ा सड़क हादसा, 7 बच्चे और शिक्षक घायल

Leave a Reply