Site icon Yashbharat.com

..जब वेटिकन सिटी में स्पाइडर मैन से मिले पोप, मास्क देकर चौंकाया; सेल्फी भी खिंचवाई

20210624 005950

बुधवार को वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस लोगों के बीच अपने संबोधन के लिए मौजूद थे। इस दौरान वहां एक बेहद ही अलग नजारा दिखा। दरअसल अचानक लोगों की भीड़ में फिल्मी कैरेक्टर के तौर पर विख्यात ‘स्पाइडर मैन’ पोप फ्रांसिस से मिलने आ पहुंचे। मशहूर कॉमिक बुक और फिल्मी कैरेक्टर ‘स्पाइडर मैन’ की तरह लाल, काला और नीले रंग का कॉस्ट्यूम पहना एक शख्स दर्शकों के वीआईपी दीर्घा में बैठा नजर आया। इस शख्स ने ना सिर्फ पोप फ्रांसिस से हाथ मिलाया बल्कि उन्हें एक मास्क भी दिया।

फिल्मी कैरेक्टर ‘स्पाइडर मैन’ की लिबास में आए इस युवक का नाम दरअसल मैटियो विलरडिटा है। मैटियो विलरडिटा के बारे में बताया जाता है कि वो अक्सर यह ड्रेस पहनकर अस्पतालों में बीमार बच्चों के बीच जाकर उन्हें चौंकाते हैं और उनका मनोरंजन करते हैं। पोप फ्रांसिस से मिलने के बाद मैटियो विलरडिटा ने कहा कि उन्होंने पोप से आग्रह किया है कि वो बीमार बच्चों और उनके परिजनों के लिए प्रार्थना करें।

अध्ययन
मैटियो विलरडिटा ने ‘AP TV’ से बातचीत में कहा कि उन्होंने पोप को मास्क दिया है। ‘इस मास्क के जरिए मैंने उन्हें यह बताने की कोशिश की है कि मैं हर रोज इस मास्क को पहनकर इन आंखों से अस्पताल में पड़े बच्चों के दर्द को देखता हूं।’ वहां लोगों के बीच मौजूद पोप फ्रांसिस ने मास्क नहीं पहना था। मैटियो विलरडिटा ने कहा कि यह काफी उत्साहजनक था क्योंकि पोप फ्रांसिस तुरंत मेरे मिशन को समझ गये।

वेटिकन कोर्टयार्ड में दर्शक के तौर पर मौजूद युवाओं के साथ मैटियो विलरडिटा ने कई सेल्फी भी खिंचवाए। वेटिकन ने मैटियो विलरडिटा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि ‘ वो सचमुच एक सुपर हीरो हैं। इटली में महामारी की वजह से लंबे समय तक चले लॉकडाउन के दौरान वो लोगों या बच्चों के बीच जा पाने में असमर्थ थे, तब उन्होंने करीब 1,400 वीडियो कॉल किये ताकि बीमार लोगों और बच्चों के चेहेर पर मुस्कान ला सकें।’

Exit mobile version