katniमध्यप्रदेश

जब पीएम मोदी ने लिया कटनी का नाम, जानिये कैसे

मंडला।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मंडला में एलपीजी गैस रिफिलिंग बॉटलिंग प्‍लांट का भूमि पूजन करते हुए बताया कि आज देश के हर घर में गैस चूल्‍हा पंहुचाने का काम सरकार ने किया।इस दौरान उन्‍होने इस प्‍लाट से विभिन्‍न जिलों के साथ कटनी को भी फायदा मिलने की बात मंच से कही।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि विशेष तौर पर जनजातिय क्षेत्र में उज्‍वला योजना के तहत घर घर एलपीजी पंहुचाने का सफल कार्य किया। अब मंडला में गैस रिफिलिग बॉटलिग प्‍लाट के लगने के बाद मंडला ही नहीं आसपास के जिलों को भी फायदा पंहुचेगा इस दौरान प्रधानमंत्री ने मंडला के आसपास के जिलों का नाम लिया तो उन्‍होने कटनी का नाम भी प्रमुखता से लिया, प्रधामंत्री ने कहा कि कटनी जबलपुर, उमरिया शहडोल, अनूपपुर के लोगों को इस बॉटलिग रिफिलिग प्‍लाट का फायदा मिलेगा।

गौरतलब है कि मंडला के मनेरी औद्योगिक क्षेत्र में 120 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले IOC के LPG बॉटलिंग प्लांट का भी भूमि पूजन पीएम मोदी ने किया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply