जब कार पर हो गए बैठे नागराज तो कार छोड़कर ऐसे भागा कार चालक

nag nagin

इंदौर : नंदलालपुरा सब्जी मंडी में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक कार सवार जैसे ही कार में बैठा तो सामने बोनट से कोबरा सांप निकल आया। जानकारी के मुताबित सुनील गुजराती मंडी से सामान लेकर गाड़ी में जा रहे थे कि तभी कार की बोनट से अचानक 2 से 3 फिट लंबी नागिन निकलकर सामने आ गई। नागिन देखते ही कार सवार कार छोड़कर सामने खड़ा हो गया। देखते ही देखते मंडी में लोगों का मजमा लग गया। हर वाहन सवार कुछ देर वहां रुककर नजारा देखने लगा और जिनको डर लग रहा था वे कार से दूर भी हट रहे थे।
16 21 050033070fhd ll

रास्ते में रोड जाम लगने के चलते ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने लोगों की मदद से कार को प्रेस क्लब पार्किंग एरिया में पहुंचाया। जहां कुछ लोगों की मदद से उसे पकड़ कर बाहर निकाल लिया गया। करीब एक से डेढ़ घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आखिर में कार को नागिन से छुटकारा मिला। इस दौरान इलाके में भय का वातावरण बना रहा

इसे भी पढ़ें-  UP MLC Election: सबका भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य Indu Prakash Mishra की पत्नी हारीं MLC चुनाव, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस