Thursday, May 28, 2026
Latest:
FEATUREDkatni

जब कटनी स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के डिब्बे गिनते दिखे रेलकर्मी, जानिए मामला

कटनी। रेल मंत्रालय के निर्देश पर रेलवे के द्धारा यात्री गाड़ियों पर लगने वाली बोगियों की गिनती कराई जा रही है। आज कटनी स्टेशन में रेलकर्मी यहां से गुजरने वाली ट्रेनों में लगी बोगियों की गिनती करते हुए उनमें निशान लगाते नजर आए।

इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक संजय दुबे ने बताया कि रेलवे के निर्देश पर यात्री गाड़ियों में लगने वाली बोगियों की गिनती का कार्य शुरू किया गया है। गिनती के तहत ट्रेनों में लगे सभी दर्जे की बोगियों की अलग-अलग गणना की जा रही है। जिसमें सामान्य दर्जे, शयनयान, एसी, एसएलआर व गार्ड बोगी शामिल है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply