Tuesday, May 26, 2026
jabalpur

जबलपुर में पंजाब बैंक दमोह नाका से मिले 2 कोरोना पॉजिटिव

जबलपुर। मंगलवार शाम 7:30 को आई रिपोर्ट में 2 कोरोना पॉजिटिव पाए गए मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज मंगलवार की शाम मिली जाँच रिपोर्ट्स में दो व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।

पॉजिटिव मिले व्यक्तियों में पंजाब बैंक कालोनी दमोह नाका निवासी 43 वर्षीय महिला और मुम्बई से 26 जून को लौटे प्रवासी श्रमिक ग्राम बुडरा सिंघुलि तहसील सीहोरा निवासी 52 साल का पुरुष शामिल है ।

पंजाब बैंक दमोह नाका निवासी महिला पूर्व में साईं मन्दिर सिविल लाइन के पॉजिटिव मिले व्यक्ति के सम्पर्क में आने वालों में शामिल हैं ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम