Monday, April 6, 2026
Latest:
CoronajabalpurLatest

जबलपुर रानीताल सर्वोदय नगर भी चपेट में 4 कोरोना संक्रमित मिले

जबलपुर। जबलपुर में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 96 हो गई है। आज रानीताल सर्वोदय नगर भी कोरोना की चपेट में आ गया यहाँ 4 पॉजिटिव मिलने से कोरोना पॉजिटिव की संख्या में यह इजाफा हुआ है।

कोरोनो वायरस का संकट दिन-प्रतिदिन जबलपुर के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। आज जो शाम को रिपोर्ट आई है, उसमें जो 4 पॉजिटिव पाए गए हैं ।

वह विवेकानंद वार्ड सरोज नगर रानीताल इलाका में रहने वाले हैं।

यशभारत को मिली खबर केे अनुसार चारो कर्मी गढ़ा जोन के निगम कर्मी हैं। यह सभी के सेम्पल सागर मेडिकल कॉलेज परीक्षण हेतु भेजे गये थे।

आज शनिवार की दोपहर को 38 की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है । इन रिपोर्ट्स में चार कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं । चारों नगर निगम के गढ़ा कार्यालय के सफाई विभाग में कार्यरत हैं । इनमें सर्वोदय नगर निवासी केशव नारायण उम्र 29 बर्ष एवं अक्षय कोरी उम्र 34 बर्ष तथा अन्ना मोहल्ला विवेकानन्द वार्ड रानीताल निवासी पीटर उम्र 24 बर्ष एवं राजू उत्तापति उम्र 23 बर्ष शामिल हैं ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम