कटनी के लिए गुड न्यूज सभी 10 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव

images 2020 04 18T100008.532

कटनी वासियों के लिए अच्छी खबर आई है।

कटनी से कोरोना वायरस संक्रमण के संदिग्ध सभी 10 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस के निगम ने बताया कि गत दिनों जिला अस्पताल कटनी में उपचार रत सिहोरा निवासी महिला के सैंपल की रिपोर्ट पाज़िटिव आने पर उसके निकट संबंधियों और संपर्की 10 व्यक्तियों के सैंपल जांच हेतु जबलपुर भेजे गए थे।

जिनकी शनिवार को प्राप्त हुई रिपोर्ट में सभी 10 निगेटिव पाये गये है।