CoronajabalpurLatestमध्यप्रदेश
जबलपुर में SP रहे अमित सिंह की रिपोर्ट निगेटिव, 1 पॉजीटिव बढ़ा, अब तक 70

जबलपुर। जबलपुर में आज पुलिस के कई आला अधिकारियों तथा कर्मचारियों की टेस्ट रिपोर्ट देर रात आ गई। अच्छी खबर यह है कि सभी की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव हैं।
इसमे जबलपुर में पदस्थ रहे एसपी आईपीएस अमित सिंह भी शामिल हैं। अमित सिंह की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
इधर यशभारत को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब जबलपुर में एक पॉजीटिव बढ़ने के बाद कुल संक्रमित की संख्या 70 हो गई है। आज कुल 137 सेम्पल भेजे गए थे जिनकी रिपोर्ट प्राप्त हो गई हैं। इसमे 1 पॉजिटिव जबकि 136 निगेटिव आई हैं।
इनमें से एक सी-104 लेमा गार्डन , गोहलपुर निवासी अनुजा यादव उम्र 23 बर्ष को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।
पिछली खबर
https://yashbharat.com/archives/57045








