jabalpurLatest

जबलपुर में 85 नये मरीज मिले, कोरोना से ढाई माह की बच्ची की मौत

आशीष शुक्ला..

जबलपुर । कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर आज शुक्रवार को 42 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है ।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 85 पॉजिटिव प्रकरण सामने आये हैं । आज डिस्चार्ज हुये 42 व्यक्तियों को मिलाकर कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 1218 हो गई है । कल गुरुवार की शाम 6 बजे से आज शुक्रवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिले 85 कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1749 पहुँच गई है ।

ढाई माह की एक बच्ची की मृत्यु को मिलाकर कोरोना से अभी तक 34 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 497 हो गये है

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम