जबलपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर चाकू से हमला, हालत गम्भीर

जबलपुर, आशीष शुक्ला। थाना लार्डगंज में दिनांक 14-11-2020 को पीसी जैन की गली लार्डगंज में मारपीट होने एवं घायल स्वतंत्र कुमार जेैन को उपचार हेतु जबलपुर अस्पताल मे भर्ती किया गया।

सूचना पर जबलपुर अस्पताल पहुची पुलिस को जानकारी मिली कि घायल बैंगलोर में साफ्टवेयर इंजीनियर है दिनांक 14-11-2020 की रात्रि 11 बजे वह अपने घर के नीचे खड़े होकर खोवा मंडी दुकान जाने हेतु अपने भाई निखिल का इंतजार कर रहा था, उसका भाई निखिल आया उसी समय उसके घर के बाई तरफ 3 लड़के जो काफी समय से वहां शराब पी रहे थे, ने उसके भाई निखिल को पीछे से आवाज लगायी तो उसने उन तीनों लड़कों से कहा कि क्या बात है तो तीनों लड़कों में से एक लड़के ने उससे पूछा यहां क्यों आये हो, तो उसने कहा कि निखिल मेरा भाई है , तभी तीनो लडके जो शराब पिये हुये थे उसके साथ धक्का मुक्की करने लगे एक ने अपनी जेब से चाकू निकाल कर उस पर चाकू से हमला कर दिया। तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

रिपोर्ट पर अज्ञात के विरूद्ध धारा 326,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।  घटित हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी किए जाने हेतु
गठित टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए एवं विश्वसनीय मुखबिरों को लगाया गया। सूचना के आधार पर नितिन लालवानी उम्र 27 वर्ष निवासी बेलासिंह स्कूल के पास थाना मदन महल एवं अब्दुल इरफान उर्फ सानू उम्र 27 वर्ष निवासी मछरहाई लॉर्डगंज को अभिरक्षा में लेकर सघन पूछताछ की गई तो घटना दिनांक को मछरहाई निवासी राहुल रजक के साथ मिलकर चाकू से हमला करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त करते हुए फरार राहुल रजक की सरगर्मी से तलाश जारी है।