Monday, April 20, 2026
Latest:
jabalpur

जबलपुर में लू लगने से युवक की मौत, शहपुरा निवासी रोजगार की तलाश में आया था

जबलपुर । जिले की  शहपुरा तहसील में रहने वाला दीपचंद रोजगार की तलाश में कुछ दिन पहले अपने चाचा रामसिंह के साथ इंदौर गया था. वहां तीन दिन पहले उसकी तबियत खराब हो गई. इसके बाद उसके चाचा गुरूवार को उसे बस से लेकर जबलपुर आए. जहां सिविक सेंटर में एक दुकान के बाहर बिठा कर वह ऑटो लेने चले गए. इसी दौरान उसकी दुकान के बाहर बैठे-बैठे मौत हो गई.

दुकानदार ने जब उसके शरीर में कोई हलचल नहीं देखी तो पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपचंद को उठाने का प्रयास किया तो उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था. कुछ देर बाद ही मौके पर उसके चाचा आ गए जिन्होंने उसके बीमार होने की जानकारी दी. बहरहाल पुलिस ने संदेह के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.

जबलपुर में लू लगने से यह पहली मौत का मामला सामने आया है.भीषण गर्मी के चलते जहां पूरे प्रदेश में जल संकट की समस्या खड़ी हो गई है, वहीं गंभीर बीमारियों का भी खतरा बना हुआ है.ऐसे में सरकार के स्तर से किसी प्रकार की कोई तैयारी नहीं देखी जा रही.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply