jabalpurLatest

जबलपुर में रुपये के विवाद पर नाबालिग को पीटा, जूते चाटने के लिए मजबूर किया गया !

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में 17 साल के युवक को बुरी तरह पीटा गया, उससे जबरदस्ती स्मोकिंग कराई गई और जूते तक चाटने के लिए मजबूर किया गया. ये सब हुआ सिर्फ 2 हजार रुपये के विवाद में. घटना 11 मार्च की है, जो सोशल मीडिया के ज़रिये 2 बाद सामने आई है.

नाबालिग युवक ने कथित तौर पर आरोपियों से 2 हजार रुपये लिए थे, जो वो समय पर लौटा नहीं पाया. इसके बाद आरोपी 20 वर्षीय दीपक और उसके कुछ साथियों ने कथित तौर पर नाबालिग युवक को पीटा, जूते चटवाए. 11 मार्च को जब युवक देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दी. इसी के बाद इस घटना का पता चला. दीपक के अलावा भी तीन लोग इस मामले में आरोपी हैं.

नाबालिग से पिटाई का दूसरा मामला

कुछ ही दिनों के भीतर  नाबालिग से बुरी तरह पिटाई, उत्पीड़न का ये दूसरा मामला है. इससे पहले हाल ही में गाजियाबाद से भी ऐसी ही घटना सामने आई थी. एक मंदिर से पानी पीने के लिए मुस्लिम बच्चे की पिटाई का मामला सामने आया था. ये वीडियो बच्चे को पीटने वाले आरोपी ने खुद ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. घटना के वायरल हो रहे वीडियो में आरोपी नंदन यादव पहले बच्चे से उसका नाम पूछता है. बच्चा अपना नाम बताता है, इसके बाद आरोपी सवाल करता है कि मंदिर में क्या करने के लिए गए थे. इस पर बच्चा जवाब देता है कि मैं पानी पीने के लिए गया था. इसके बाद आरोपी उस बच्चे की बुरी तरह पिटाई करने लगता है.

Back to top button