जबलपुर में राहत: नए मरीजों से ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा, 216 डिस्चार्ज तो 189 नये संक्रमित मिले

आशीष शुक्ला..

Jabalpur जबलपुर यश भारत।- कोरोना Corona से स्वस्थ होने पर आज रविवार 27 सितम्बर को 216 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है ।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 189 नये मरीज सामने आये हैं ।

आज डिस्चार्ज हुये 216 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 7961 हो गई है।

कल शनिवार की शाम 6 बजे से आज रविवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 189 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 9484 पहुँच गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 144 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1379 हो गये हैं।

↑
Exit mobile version