
जबलपुर, आशीष शुक्ला। मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत आज जबलपुर के उपनगरीय क्षेत्रों में कई दुकानों में आकस्मिक रेड कर नमूने लिए गए।
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के आदेश पर मिलावट से मुक्ति अभियान के अन्तर्गत पाटन, सिहोरा, पनागर, रांझी, गोरखपुर एस.डी.एम के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा खाद्य सुरक्षा आधिकारियों के माध्यम से खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम एवं आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जिसके अन्तर्गत पुरानी एवं दूशित खाद्य सामग्रियों को नष्ठ कराया गया इसी अभियान के अन्तर्गत मिलावट करने वालो पर प्रभावी कार्यवाही हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा निम्न प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए
1- आनंद तिवारी आनंद कुंज से दूध और घी का सेंपल लिया गया है
2- मुन्ना उपाध्याय छोटी बजरिया गढ़ा से मिल्क एवं घी के सेंपल लिये गये
3- शुभम दूध डेयरी कटंगी से दूध,मां नर्मदा डेयरी कटंगी से दूध
4- शौकी डेयरी परियट से दूध
5.- अवस्थी डेयरी परियट से दूध
6- पारस पूजा पनागर से केक
7.- जैन प्रतिष्ठान से पेड़ा
8- कैलाश मिष्ठान से रबड़ी
9- रूपम ट्रेडर्स से सरसो ऑयल








