Coronaमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में अति गम्भीर रूप से आ रहा कोरोना, 20 से 50 प्रतिशत ICU में

Coronavirus Madhya Pradesh News । कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों की हालत गंभीर हो रही है। कोरोेना से ज्यादा संक्रमित जिलों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, विदिशा आदि में 20 से 50 फीसद तक मरीज आइसीयू में हैं। 20 नवंबर की स्थिति में सरकारी या अनुबंधित अस्पतालों में भोपाल में 564 में 126, इंदौर में 696 में 141, जबलपुर में 83 में 45, ग्वालियर में 173 में 50 मरीज आइसीयू में थे।

कोविड-19 को लेकर राज्य सरकार के सलाहकार व हमीदिया के छाती व श्वास रोग विभाग के एचओडी डॉ. लोकेन्द्र दवे ने कहा कि पिछली बार करीब 40 फीसद मरीज लक्षण वाले थे, लेकिन नई लहर में 70 फीसद लक्षण वाले हैं। इसकी बड़ी वजह यह कि कांटेक्ट ट्रेसिंग नहीं होने के कारण बिना लक्षण वाले मरीजोंं की पहचान ही नहीं हो पा रही है। सिर्फ लक्षण वाले मरीज ही अस्पताल पहुंच रहे हैं। मरीजों के गंभीर होने की भी यही वजह है।

 

दूसरी बात यह कि ठंड में अस्थमा, क्रॉनिक आब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिसआर्डर (सीओपीडी), एलर्जी समेत फेफड़े की कई बीमारियों के मरीज 30 फीसद तक बढ़ जाते हैं। इन मरीजों को कोरोना होने पर वह गंभीर हो रहे हैं।

Back to top button