jabalpurमध्यप्रदेश

जबलपुर में बढ़ी चिंता, देर शाम 7 नए पॉजिटिव मिले

जबलपुर, यश भारत ब्रेकिंग अपडेट आशीष शुक्ला। मंगलवार की शाम मिली जाँच रिपोर्ट्स में और सात व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।

कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों में पूर्व में संक्रमित पाये गये चिकित्सक के सम्पर्क में रहे मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर जसूजा सिटी धन्वन्तरि नगर निवासी, जागृति नगर अमखेरा रोड गोहलपुर निवासी 40 वर्षीय पुरुष एवं 65 साल की महिला है।

इसी तरह चौकसे किराना के पीछे संजीवनी नगर निवासी 27 साल का युवक, निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत और पूर्व में पॉजिटिव आये अपने सहकर्मी के सम्पर्क में रहे संस्कार कॉलोनी न्यू रामनगर निवासी 35 वर्षीय पुरुष, गांधी नगर न्यू कंचनपुर निवासी 25 साल का युवक शामिल हैं।

रसल चौक में कम्प्यूटर शॉप का संचालक सुभाष वार्ड आधारताल निवासी 44 वर्ष का शामिल है । इन्हें मिलाकर आज मंगलवार की शाम 6 बजे की स्थिति में जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 855 हो गई है ।

आज मंगलवार को डिस्चार्ज किये गये 20 व्यक्तियों को मिलाकर अब तक 518 मरीज कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं और 21 की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में अब कोरोना के एक्टिव केस 316 हैं ।

Back to top button