जबलपुर में बीते 24 घण्टे में मिले कोरोना संक्रमण के नये 26 प्रकरण, 7 हुए स्वस्थ
जबलपुर l कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर आज गुरुवार 9 जुलाई को सात व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है ।
इनमें से सुखसागर कोविड केयर सेंटर से *अग्रवाल कम्पाउंड पोलीपाथर ग्वारीघाट निवासी 28 वर्षीय युवक को और जिला चिकित्सालय विक्टोरिया के कोविड वार्ड से लालस्कूल गढ़ा फाटक निवासी 35 वर्ष की महिला और उसके 18 वर्षीय पुत्र को कोरोना से स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई है ।
वहीं मिलेट्री हॉस्पिटल से सेना के चार जवानों को कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया है ।
कल बुधवार की रात 8 बजे से आज गुरुवार की रात 8 बजे तक बीते 24 घण्टे में मिले कोरोना संक्रमण के नये 26 प्रकरणों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रिमतों की संख्या 496 हो गई है ।
इनमें से अभी तक 382 स्वस्थ हो चुके हैं और 14 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है ।* जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 100 हो गये हैं ।

