jabalpurLatest

जबलपुर में पति की हत्या से दुखी पत्नी ने पकड़ी पानी गर्म करने वाली इलेक्ट्रिक रॉड, बेटे को भी लगा करंट

जबलपुर। पति की हत्या से दुखी पत्नी ने पानी गर्म करने वाली इमर्सन रॉड को पकड़ कर खुदकुशी की कोशिश की। मुर्गी मैदान में बीते दिनों नगर निगम के प्यून की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद मौके पर पहुंची पत्नी ने अपना होश खो दिया था और बार-बार बेहोश हो रही थी।

पति की मौत के बाद पत्नी और उसका पूरा परिवार टूट चुका था। रविवार की शाम मृतक के घर में ऐसी घटना हुई जिससे सबके रोंगटे खड़े हो गए। दरअसल मृतक की पत्नी ने गरम पानी की राड पकड़ ली जिससे करंट के झटके लग, मां को बचाने बेटे ने प्रयास किया तो वह भी करंट से झुलस गया।

बता दें कि कैंट पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि मुर्गी मैदान में एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जिसमें पता चला कि मृतक व्यक्ति घमापुर निवासी अरविंद सिंह राजपूत है, जो नगर निगम के अधारताल जोन क्रमांक 7 में पदस्थ था अरविंद शराब पीने का आदि था और अपने साथियों के साथ गुरुवार की रात भी शराब पीने गया था।

सूत्रों के मुताबिक इस मामले की जांच के लिए साइबर, क्राइम और थाना पुलिस लगी हुई है। मृतक व्यक्ति के साथियों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। लेकिन वह थाने में नहीं आए हैं। वहीं मोबाइल की काल डिटेल भी निकाली जा रही है, जिसके आधार पर कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इसी सुराग के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम