jabalpurLatest

जबलपुर में निजी अस्पतालों ने कोरोना मरीजों के इलाज हेतु तय किये रेट, आप भी जान लीजिए

जबलपुर। आज कलेक्टर शकर्मवीर शर्मा की पहल पर, नर्सिंग होम एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार की अध्यक्षता में सभी अस्पतालों के संचालकों की बैठक में आज विभिन्न वार्ड के अनुसार सभी अस्पतालों ने मिलकर रेट निर्धारित किए गए जो निम्नानुसार हैं। रेट के अनुसार

अस्पताल में बेड उपलब्ध होने पर जनरल वार्ड के लिए ₹8000 प्रतिदिन, सेमी प्राइवेट के लिए ₹11000, प्राइवेट के लिए ₹15000, आई सी यू- 20000₹ इसके अतिरिक्त किसी अन्य प्रकार की सुविधा की आवश्यकता होने पर उसका चार्ज अलग से देय होगा।

बैठक में डॉ जितेंद्र जामदार के साथ, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा आईएएस, मेट्रो हॉस्पिटल के संचालक सौरभ बड़ेरिया, सिटी हॉस्पिटल के संचालक  सरबजीत सिंह मोखा, जबलपुर हॉस्पिटल के संचालक डॉ राजेश धीरावाणी, लाइफ मेडिसिटी अस्पताल के संचालक डॉ दीवान, स्वास्तिक अस्पताल के संचालक डॉ साहू, मार्बल सिटी अस्पताल के संचालक डॉ नागराज सहित सभी अस्पतालों के संचालक, पदाधिकारी तथा जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Back to top button