जबलपुर में त्यौहार के पहले मिठाई जांचने निकली टीम
जबलपुर में आज दीपावली से पहले मिष्ठान भंडार पर राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही की गई।
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा निर्देशन में पाटन नगर क्षेत्र में राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग की संयुक्त कार्यवाही की गयी। जिसमें 3 मिष्ठान भंडार की जांच की गयी और सेम्पल लिये गये एवं बिना मास्क लगाये हुये राहगीरों एवं दुकान संचालकों एवं दुकान में उपस्थित ग्राहकों पर चालानी कार्यवाही की गई। इसके साथ-साथ दुकानों के सामने पायी गई गंदगी को साफ करने एवं डस्टबिन रखने के निर्देश मौके पर अनुविभागीय अधिकारी पाटन द्वारा दुकानदारों को नगर परिषद पदाधिकारियों को दिये गये। इसके साथ-साथ नालियों में पाई गई गंदगी को साफ करने एवं स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश नगर परिषद को दिये गये।
उक्त कार्यवाही में श्री आशीष पांडे अनुविभागीय अधिकारी पाटन, नायब तहसीलदार पाटन, सुश्री सुरभि जैन, खाद्य विभाग के अधिकारी, राजस्व निरीक्षक पाटन-1 एवं पाटन-2 एवं पटवारियों के संयुक्त दल एवं ग्राम कोटवार व पुलिस उपस्थित रही।

