jabalpur

जबलपुर में तेजी से फैल रहा संक्रमण, चांदनी चौक से फिर मिले 4 और पॉजिटिव

जबलपुर -यशभारत आईसीएमआर लैब से कल बुधवार मिली रिपोर्ट्स में कोरोना के चार और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं । पॉजिटिव मिले व्यक्तियों में बेलबाग टोरिया का गौरव अर्खेल उम्र 18 बर्ष, चाँदनी चौक निवासी खतीब अंसारी उम्र 38 बर्ष तथा मंडी मदार टेकरी निवासी सलीम अहमद उम्र 47 एवं उनकी पत्नी अंजुम परवीन उम्र 48 बर्ष शामिल हैं । इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 157 हो गई है ।

 

अभी तक बेलबाग टोरिया से कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला था l अब बेलबाग टोरिया एक नया कंट्रोलमेंट क्षेत्र बन सकता है l

मोतीनाला हॉस्पिटल में कार्यरत कर्मचारी भी संक्रमित

खतीब अंसारी मोतीनाला क्लिनिक में रेडियोग्राफर हैं । उन्होंने नौ मई तक ड्यूटी की है । सलीम अहमद बड़ी मदार टेकरी निवासी हैं काकरखेड़ा पाटन में शिक्षक हैं । सलीम अहमद की पत्नी पूर्व में संक्रमित पाई गई शहनाज अंसारी की बहन हैं । गौरव अर्खेल 10 मई को बुखार से पीड़ित हुए थे । वे 11मई को कोतवाली हॉस्पिटल गये थे । इसी दिन उनका सेम्पल लिया गया था ।

 

 

Back to top button