जबलपुर में टायर फटने से ट्रक पलटी, आठ लोगों की दर्दनाक मौत

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक के पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई. जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ट्रक ने बस स्टॉप पर खड़े लोगों को चपेट में ले लिया.

घटना जबलपुर के मनकेडी गांव के पास कि है, जहां सीमेंट से भरा ट्रक जबलपुर से भोपाल जा रहा था, तभी अचानक मनखड़ी बस स्टॉप के इसका टायर फट गया, जिससे ओवरलोड तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई. और कई घायल हो गए. इस दौरान कई लोग ट्रक पर लदी सीमेंट की बोरियों के गिरने से उसी में फंस गए. मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला गया.

ट्रक पलटते ही मौके पर कोहराम मच गया. सड़क से जा रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक के नीचे दबे लोगों को निकलवाया. घायलों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 4 की अस्पताल में मौत हो गई. जबलपुर जिला प्रशासन ने हादसे में मृतकों के परिजनों 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. मृतकों में तीन महिला, तीन पुरुष, दो लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं

↑
Exit mobile version