jabalpurLatest

जबलपुर में गंदगी करने वाले और मास्क ना पहनने वाले 65 के विरूद्ध चालानी कार्रवाई

  • गंदगी करने वाले और मास्क ना पहनने वाले 65 के विरूद्ध चालानी कार्रवाई
  • 20 हजार 7 सौ रूपये से अधिक का लगाया जुर्माना

जबलपुर । नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2021 के अंतर्गत शहर भर में स्वच्छता का माहौल तैयार करने स्वच्छता जागरूकता अभियान के साथ-साथ आम नागरिकों की भागीदारी के लिए भी अपील की जा रही है और स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों से डोर टू डोर सम्पर्क कर संवाद भी स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन संयुक्त रूप से प्रतिदिन भ्रमण कार्यक्रम कर रहे हैं।

इसके बावजूद यदि किसी के द्वारा गंदगी फैलाई जाती है अथवा बिना मास्क लगाए घर से निकल रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। प्रशासक श्री बी.चन्द्रशेखर, कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा एवं निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार स्वच्छता एवं कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरूद्ध नगर निगम द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। निगमायुक्त श्री संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार आज भी सभी संभागों में बिना मास्क लगाये घूमने वाले और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फेक्कर गंदगी फेलाने वाले 65 नागरिकों के विरूद्ध कार्रवाई की जाकर 20 हजार 7 सौ रूपये से अधिक जुर्माने के रूप में वसूल कर निगम खजाने में जमा कराई गयी।

← Back

Thank you for your response. ✨

उक्त कार्रवाई रहवासी क्षेत्रों के अलावा कामर्शियल क्षेत्रों में भी की जा रही है। कार्यवाही के दौरान समस्त अपर आयुक्त, सहायक आयुक्त अतिक्रमण, अधीक्षण यंत्री, समस्त कार्यपालन यंत्री, स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त संभागीय अधिकारी, समस्त सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, एवं समस्त मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।

Back to top button