जबलपुर में कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर 211 व्यक्ति डिस्चार्ज हुये तो 244 नये मिल गए

आशीष शुक्ला..

जबलपुर। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज मंगलवार 22 सितम्बर को 211 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया, वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 244 नये मरीज सामने आये हैं।

आज डिस्चार्ज हुये 211 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 6913 हो गई है।

कल सोमवार की शाम 6 बजे से आज मंगलवार की शाम 6 बजे तक बीते 24 घण्टे के दौरान आये 244 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 8491 पहुँच गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 132 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1446 हो गये।

↑
Exit mobile version