Coronajabalpur

जबलपुर में कोरोना संक्रमण की स्पीड पर लगा मामूली ब्रेक, इन क्षेत्रों से मिले नये मरीज

जबलपुर, आशीष शुक्ला। जबलपुर में बीते 4 दिनों के बाद कोरोना संक्रमण पर मामूली ब्रेक राहत की खबर है साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी नए मरीजों से ज्यादा रही। जनिये रविवार को जबलपुर के किन किन क्षेत्रों में मिले कोरोना संक्रमित

रविवार 22 नवम्बर को कोरोना पॉजिटिव पाये गये व्यक्तियों में से अधिकांश की डिटेल प्राप्त हुई है । कोरोना संक्रमित मिले इन व्यक्तियों में *विजय नगर निवासी 44 वर्षीय पुरुष, साउथ सिविल लाइन पचपेढ़ी निवासी 70 वर्षीय पुरूष और 62 वर्षीय महिला, गली नम्बर तीन भल्ला कॉलोनी निवासी 61 वर्षीय पुरूष, शिव मंदिर के पास सर्रापीपर रांझी निवासी 23 वर्षीय युवक, साकार हिल्स सैनिक सोसायटी निवासी 36 वर्षीय महिला, प्रभात नगर निवासी 51 वर्षीय पुरूष, द्वारका नगर काँचघर निवासी 46 वर्षीय महिला, पुलिस लाइन छठवीं बटालियन निवासी 25 वर्षीय युवक, साऊथ सिविल लाइन पचपेढ़ी निवासी 67 वर्षीय पुरूष और 9 वर्ष की बालिका, आदर्श नगर नर्मदा रोड निवासी 24 वर्षीय युवती, डी-5 आइडियल हिल्स ग्वारीघाट रोड निवासी 78 वर्षीय महिला, संजीवनी नगर निवासी 39 वर्षीय महिला, उमरिया कुंडम रोड निवासी 30 वर्षीय पुरूष, आदर्श नगर ग्वारीघाट निवासी 31 और 29 वर्षीय पुरूष, प्रेम नगर मदनमहल निवासी 47 वर्षीय महिला, खोवा मंडी लॉर्डगंज निवासी 63 वर्षीय पुरूष, आदर्श नगर ग्वारीघाट निवासी 62 वर्षीय पुरूष, 57 वर्षीय महिला, 3 वर्षीय बालक और 57 वर्षीय महिला, गिरीराज किशोर वार्ड नर्मदा रोड निवासी 23 वर्षीय युवती पॉजिटिव मिले।

वहीं एमआईजी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सुभाष नगर आधारताल निवासी 31वर्षीय महिला, जीसीएफ स्टेट निवासी 69 वर्षीय महिला, प्रेमनगर निवासी 28 वर्षीय पुरूष, मेडिकल कॉलेज में उपचाररत कोतवाली निवासी 70 वर्षीय पुरूष, प्रेम नगर पोस्ट ऑफिस के पीछे अम्बर विहार निवासी 31 वर्षीय पुरूष, उदय नगर एक रांझी निवासी 37 वर्षीय पुरूष, त्रिमूर्ति नगर निवासी 43 वर्षीय पुरूष, गणेश नगर कछपुरा निवासी 14 वर्ष का बालक, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के सामने शास्त्री विहार दमोहनाका निवासी 45 वर्षीय पुरूष, समता कॉलोनी शास्त्री विहार निवासी 80 वर्षीय महिला, बड़ा फुहारा जवाहरगंज वार्ड निवासी 30 वर्षीय और 70 वर्षीय महिला, न्यू रामनगर आधारताल निवासी 50 वर्षीय पुरूष, परसवाड़ा कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय महिला तथा गली नम्बर छह सदर निवासी 60 वर्षीय महिला शामिल है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम