
जबलपुर (यशभारत ब्रेंकिंग@आशीष शुक्ला) जबलपुर में गुरूवार रात आई 225 सैम्पलों की रिपोर्ट में 5 पॉजिटिव आये हैं इसमे तीन आरपीएसएफ के कांस्टेबल और 2 रविंद्र नगर सेे हैं।
जबलपुर की आईसीएमआर और मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज गुरुवार की शाम तक मिली 225 सेम्पल की जाँच रिपोर्ट में 5 व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।
पॉजिटिव मिले व्यक्तियों में *तीन आरपीएसएफ के कांस्टेबल तथा रविन्द्र नगर आधारताल में पूर्व में संक्रमित पाये गये 73 बर्षीय बुजुर्ग की बहू और नातिन शामिल हैं ।








