jabalpurमध्यप्रदेश
जबलपुर के सराफा और नया मोहल्ला कन्टेनमेंन्ट जोन से मुक्त

जबलपुर, (यश भारत अपडेट@आशीष शुक्ला) जबलपुर वासियों के लिए राहत की खबर है। यहां 2 क्षेत्र कन्टेनमेट सेे मुक्त हो हो गए हैं ये दोनों ही क्षेत्र वह क्षेत्र हैं जहां से जबलपुर में कोरोना की शुरुआत हुई थी।
लगातार 21 दिनों से कोरोना का कोई नया पॉजिटिव केस नहीं मिलने पर शहर के सराफा और नया मोहल्ला क्षेत्र को कन्टेनमेंन्ट जोन से मुक्त कर दिया गया है ।
जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव ने इस बारे में आज गुरुवार की शाम आदेश जारी कर दिये हैं ।








