CoronajabalpurLatest

जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 64 व्यक्ति डिस्चार्ज, 61 नए पॉजिटिव मिले

आशीष शुक्ला

coronavirus, corona vaccine,  corona update जबलपुर यशभारत। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शुक्रवार 23 अक्टूबर को 64 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान मिली 1 हजार 800 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कोरोना के 61 नये मरीज सामने आये हैं। आज डिस्चार्ज हुये 64 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 11 हजार 523 हो गई है।

जबलपुर का रिकवरी रेट बढ़कर अब 92.31 प्रतिशत हो गया है। अर्थात कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 91.31 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कल गुरुवार की शाम 6 बजे से आज शुक्रवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 61 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 12 हजार 482 हो गई है ।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अब तक 198 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 761 हो गये हैं। आज कोरोना टेस्ट हेतु 1 हजार 735 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं।

Back to top button