CoronajabalpurLatest

जबलपुर में कोरोना के आज मिले 171 नये मरीज मिले, 267 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज

आशीष शुक्ला…

जबलपुर। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज  शनिवार को 267 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। यह एक दिन में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की सर्वाधिक संख्या है।

वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 171 नये मरीज सामने आये हैं। आज डिस्चार्ज हुये 267 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या  4911 हो गई है।

कल शुक्रवार की शाम 6 बजे से आज शनिवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे के दौरान आये 171 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 6214 पहुँच गई है।

बीते चौबीस घण्टे के दौरान दो व्यक्तियों की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 110 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1193  हो गये हैं।

Back to top button