जबलपुर में आज भी कोरोना विस्फोट, 86 नए मरीज मिले, 51 स्वस्थ
आशीष शुक्ला..
जबलपुर यशभारत कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर आज बुधवार को 51 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है ।
वहीं बीते चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना के 86 नये मरीज सामने आये । आज डिस्चार्ज हुये 51 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 1406 हो गई है।
वहीं कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक बीते 24 घण्टे के दौरान मिले 86 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 2066 पहुँच गई।
पिछले 24 घण्टे के दौरान चार व्यक्तियों की मृत्यु मिली रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से अभी तक 44 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई है, जबकि कोरोना के एक्टिव केस 616 हो गये हैं। आज बुधवार की शाम 6 बजे तक 1482 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हुई थीं, वहीं आज 1074 व्यक्तियों के सेम्पल कोरोना की जाँच हेतु भेजे गये हैं।

