jabalpur
जबलपुर में अब कोरोना मरीज को मिली वीडियो कॉल की फेसिलिटी, वाई फाई सिस्टम तैयार
जबलपुर । कोविड वार्ड में वाई फाई की सुविधा भी तैयार कर ली गई है। मेडिकल के ऊपरी मंजिलों में मोबाइल टॉवर का नेटवर्क आसानी से नहीं मिलता है।
इसलिए वाई फाई के माध्यम से वीडियो कॉल की सुविधा को बेहतर करने के प्रयास किए गए हैं।
मरीज के स्वजन वीडियो कॉल से दिन में अलग-अलग समय पर बात कर सकें। इसके लिए समय का निर्धारण भी किया जाएगा।
जिससे स्वजन निर्धारित समय पर आकर अपने मरीज से संवाद कर सकें आने वाले दिनों में पारदर्शिता बनाने के लिए और नए उपाय भी अपनाए जाएंगे।








