जबलपुर बड़ी खबर: अब संक्रमितों की संख्या 87 हुई, कटनी की पॉजिटिव भी जबलपुर की गिनती में
जबलपुर में 2 पॉजिटव पाये जाने से संक्रमितों की संख्या 87 हुई, कटनी की पॉजिटिव भी जबलपुर की गिनती मे
जबलपुर । आज देर रात आई सेम्पल की रिपोर्ट में 2 पॉजिटिव पाये गये है ।जानकारी के मुताबिक पॉजिटिव के नाम असिकुर रहमान तथा सोनिया लालवानी हैं। 91 रिपोर्ट में 2 पॉजिटिव मिलाकर अब संक्रमित 87 हो गए है।
उधर सूत्रों के अनुसार सिहोरा के ग्रामीण की महिला को जबलपुर के संक्रमितों में ही गिना जायेगा जो कि कटनी पर संक्रमित पाई गई है। उसका इलाज भी जबलपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है तथा वह जबलपुर जिला निवासी भी है। कल बुधवार को सीता सिंह नामक महिला कटनी में पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद कटनी में टोटल लॉक डाउन है। 61 की कांटेक्ट लिस्ट भी तैयार कर ली गई है।

