jabalpurLatest

जबलपुर न्यूज़ : रिपोर्ट आने के पहले परिजनों को शव सौंपा, विक्टोरिया मर्चुरी प्रभारी निलंबित

रिपोर्ट आने के पहले परिजनों को शव सौंपने के
मामले में विक्टोरिया का मर्चुरी प्रभारी निलंबित

जबलपुर, 30 अप्रैल, 2020
जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनीष मिश्रा ने विक्टोरिया अस्पताल के मर्चुरी प्रभारी कम्पाउंडर एस डी प्रधान को कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आने के पहले ही परिजनों को शव सौंप देने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
ज्ञात हो कि इस मामले में कलेक्टर श्री भरत यादव ने अस्पताल के सिविल सर्जन को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अस्पताल के मर्चुरी प्रभारी को निलंबित करने की यह कार्यवाही कलेक्टर के निर्देश पर की गई है। श्री यादव ने भविष्य में भी इस तरह की लापरवाही बरतने पर दोषी कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश सीएमएचओ को दिए हैं।

Back to top button