jabalpur

जबलपुर ब्रेकिंग: सम्पत्ति को लेकर जेठ ने बहू के ऊपर पत्थर पटका ,महिला की मौत

जबलपुर  (अशीष शुक्ला )। यश भारत भेड़ाघाट थाना अंतर्गत ग्राम आमाहिनौता में बाल किशन का अपने छोटे भाई श्यामलाल से पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था ।

जिसको लेकर कल रात को दोनों के बीच गाली गलौज होने लगी बात इतनी बढ़ गई कि उत्तेजित होकर बालकिशन ने चक्की का पत्थर उठाकर अपनी बहू सुमन के ऊपर पटक दिया ।

वह गंभीर रूप से घायल हो गई ।इलाज के लिये मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने कल रात को ही प्रकरण दर्ज कर लिया था । अब महिला की मौत होने के बाद पीएम रिपोर्ट आते ही धाराएं बढ़ा दी जायगी।

 

Back to top button