जबलपुर-बिल्डिंग से कूदकर लड़की ने की खुदकुशी
जबलपुर । जबलपुर के ग्वारीघाट इलाके में एक लड़की ने बिल्डिंग से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली । प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लड़की ने आत्महत्या कृष्णा हाइट अपार्टमेंट से कूदकर की । लोगों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जब तफ्तीश की तो पता चला कि लड़की की उम्र 25 साल है और उसका नाम मयूरिका चौहान है ।
वह नेपियर टाऊन की रहने वाली थी और घर से कोचिंग जाने का बोलकर निकली थी। मयूरिका बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थी । पुलिस ने मृतका के पास से बरामद मोबाइल के आधार पर उसके घरवालों को हादसे की सूचना दी । पुलिस आत्महत्या की वजह की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार मयूरिका नेपियर टाऊन में रहने वाले जीपीएफ के कर्नल राजीव चौहान की लड़की थी ।

