जबलपुर: प्रेमी ने Call back करके बचाई युवती की जान, तो प्रेमिका ने किया ऐसा
दूसरे के मोबाइल से प्रेमिका ने कहा मैं कूद रही हूं
प्रेमी ने उसी मोबाइल पर नंबर लगाकर कहा, उसे बचा लो
जबलपुर। भाई साहब क्या मैं एक फोन कर सकती हूं, रोती सिसकती 18 वर्षीय युवती ने विजय नगर रामेश्वरम कॉलोनी निवासी दीपक भटैया से जब तिलवाराघाट में फोन मांगा तो उनने उसे तत्काल दे दिया,युवती नेे फोन पर रोते हुए करीब दस मिनट तक बातचीत की और फोन वापिस कर दिया।
दीपक आगे बढ़ गया लेकिन थोड़ी ही देर बाद एक फोन आया, दीपक ने देखा कि वह नम्बर वही है जिसमें उस युवती ने बात की थी। फोन उठाने पर दूसरी तरफ से आवाज आयी कि अंकल मैं दिल्ली से साहिल बोल रहा हूं जिस लड़की ने मुझसे अभी बात की वह आत्महत्या करने जा रही है
प्लीज आप उसे बचा ले। इतना सुनते ही राहगीर वापिस तिलवारा पुल की ओर गया और थोड़ा खोजने के पश्चात वह युवती उसे मिल गयी उसको मदद का आश्वासन देते हुए राहगीर अपने साथ ले आया और थाने में सूचना दी गयी।
दरअसल ये सारा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है जिसके चलते प्रेमी से हुए विवाद के बाद युवती तिलवारा पुल से आत्महत्या करने जा पहुंची थी। जैसा कि यशभारत को दीपक ने बताया। सजगता ने उसकी जान बचा ली, जानकारी के अनुसार युवती राईट टाउन निवासी है जो अपनी मौसी के साथ निवास करती है जो सुबह छह बजे बगैर किसी को बताए घर से निकल गयी थी जिसकी जानकारी परिजनों द्वारा मदन महल थाने में भी की जा चुकी थी।
मदन महल पुलिस को जानकारी लगने पर युवती को उसकी मौसी के सुपुर्द किया गया। यह जानकारी मोबाइल देने वाले युवक ने यशभारत को दी।

