jabalpurLatest

जबलपुर निगमायुक्त सख्त: शहर के कार बाजारों पर होगी सख्त कार्रवाई*

आशीष शुक्ला..

जबलपुर। नगर निगम सीमा अंतर्गत कार बाजार का व्यापार व्यापारियों द्वारा किया जा रहा है, इन व्यापारियों से अनुज्ञप्ति लायसेंस प्राप्त कर व्यापार करने समझाइस दी गई तथा पत्राचार भी किये गए परन्तु व्यापारियों द्वारा बिना लाइसेंस प्राप्त किये अवैध रूप से व्यापार किया जा रहा है।

इस संबंध में आज निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह ने बाजार अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह को समक्ष में बुलाकर अवैध रूप से व्यापारिक गतिविधियां संचालित करने वाले के सख्त कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किये।उन्होंने विशेष कर आज से कार बाजार को सील करने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस संबंध मेंसमस्त कार व्यापारियों से अपील है कि नगर निगम लायसेंस शाखा द्वारा दिये गए नोटिस के आधार पर लायसेंस बनवाकर की व्यापार करना सुनिश्चित करें ,अन्यथा नगर निगम द्वारा तालाबंदी कर दुकानों की सीलिंग एवं गाड़ियों की जप्ती की जावेगी जिसकी सम्पूर्ण जबावदारी संबंधित व्यापारी की होगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम