बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार देर रात पहले चरण के 27 प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया। पार्टी ने तमाम विरोध को खारिज करते हुए पहले चरण में तीन मंत्रियों का टिकट बरकरार रखा है। इनमें गया शहर सीट से कृषि मंत्री प्रेम कुमार, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा और बांका से रामनारायण मंडल शामिल हैं। अहम यह है कि पार्टी ने 2015 के चुनाव में हारे हुए कई प्रत्याशियों को एक बार फिर मौका दिया है। ऐसे उम्मीदवार में पूर्व मंत्री रामाधार सिंह नाम शुमार है। भाजपा ने कहलगांव से पवन कुमार यादव, बांका से रामनारायण मंडल, कटोरिया से निक्की हेम्ब्रम, मुंगेर से प्रणव कुमार यादव, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा, बाढ़ से ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ज्ञानू, विक्रम से अतुल कुमार, बड़हरा से राघवेंद्र प्रताप सिंह, आरा से अमरेंद्र प्रताप सिंह, तरारी से कौशल कुमार सिंह, शाहपुर से मुन्नी देवी, रामगढ़ से अशोक सिंह, मोहनिया से निरंजन राम, भभुआ से रिकी रानी पांडेय, चैनपुर से बृजकिशोर बिंद, डेहरी से सत्यनारायण सिंह यादव, काराकाट से राजेश्वर राज, गोह से मनोज शर्मा, औरंगाबाद से रामाधार सिंह, बोधगया से हरी मांझी, गया शहर से प्रेम कुमार, वजीरगंज से वीरेंद्र सिंह, रजौली से कन्हैया रजवार, हिसुआ से अनिल सिंह, वारसलीगंज से अरुणा देवी, जमुई से श्रेयसी सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
Related Articles
EV Fire: डोमिनोज आउटलेट के बाहर चार्ज हो रही ई-स्कूटी की बैटरी फटी, एक के बाद एक 8 गाड़ियां जलकर खाक, मची अफरा-तफरी
24 minutes ago
Unclaimed Assets Portal: करोड़ों लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी- सरकार ने लॉन्च किया ‘कॉमन लैंडिंग पोर्टल’; अब एक ही जगह मिलेगा आपका सालों पुराना लावारिस पैसा
31 minutes ago
Big Decision: रक्षा मंत्रालय में बहुत बड़ा फेरबदल; रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह को DRDO चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार, वाइस एडमिरल अजय कोचर बने नौसेना के नए उप-प्रमुख
44 minutes ago
NHRC Warning To Jabalpur Municipal Corporation: जबलपुर में सफाई कर्मियों के शोषण पर भड़के मानवाधिकार आयोग के प्रियंक कानूनगो; अपर आयुक्त को दी दिल्ली तलब करने की चेतावनी
59 minutes ago




