jabalpurLatest

जबलपुर जिले के सिहोरा मझौली पहुंचा टिड्डी दल, प्रशासन अलर्ट

जबलपुर (यशभारत अपडेट@आशीष शुक्ला) जबलपुर कलेक्टर भरत यादव ने कोरोना सबंधी अपडेट के साथ ब्रीफिंग में सिहोरा एवं पाटन क्षेत्र में आये टिड्डी दलों के बारे में जानकारी देते हुए किसानों को अलर्ट किया है।

उन्होंने बताया कि टिड्डी दल को लेकर राजस्व और कृषि विभाग का अमला तथा किसान सजग हैं । सूचना मिलते ही शासकीय अमला क्षेत्र में पहुंच गया था।

सिहोरा तहसील क्षेत्र में आया टिड्डी दल आकार में छोटा था ये फसलों को बिना नुकसान पहुंचाए कटनी जिले की ओर चला गया है।

दूसरे टिड्डी दल ने मझौली क्षेत्र से जिले में प्रवेश किया है । यह भी आकार में काफी छोटा है* मझौली, कटंगी , पाटन होते हुए यह दल चरगवां क्षेत्र में दिबरी गांव के पास ठहरा हुआ है ।

राजस्व एवं कृषि विभाग के अमले के साथ क्षेत्र के किसान भी वहाँ पहुँच चुके थे इस क्षेत्र में भी टिड्डी दल फसलों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाया है । टिड्डी दल को भगाने के लिये कल सुबह से सभी जरूरी उपाय एवं कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं।

Back to top button