Tuesday, May 26, 2026
Latest:
jabalpur

जबलपुर कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए सात व्यक्तियों को दी गई अस्पताल से छुट्टी 

जबलपुर l कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर आज मंगलवार को 7 व्यक्तियों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है ।

इनमें दो को मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से, दो को जिला अस्पताल के कोविड वार्ड से तीन को मिलेट्री हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है ।

कोरोना से स्वस्थ होने पर मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किये गये व्यक्तियों में प्रेमनगर मदनमहल निवासी 46 साल का और सर्वोदय नगर रानीताल निवासी 40 वर्ष का पुरुष शामिल है ।

जिला अस्पताल के कोविड वार्ड से काछी मोहल्ला प्रेमनगर कटंगी निवासी 15 वर्ष का बालक एवं राम मंदिर के पास छोटी ओमती निवासी 22 वर्षीय युवक को छूट्टी दी गई है ।

वहीं मिलेट्री हॉस्पिटल से सेना के तीन जवानों को कोरोना से स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है ।

इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब तक मिले 467 कोरोना संक्रमितों में से 368 स्वस्थ हो चुके हैं और 14 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 75 रह गये हैं ।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम