जबलपुर कोरोना पॉजिटिव की संख्या 100 से बढ़कर हुई 103
जबलपुर। पॉजिटिव मरीजों की संख्या 100 के पार अब हुई 103 । आज सोमवार को अभी तक मिली 109 सेम्पल की परीक्षण रिपोर्ट्स में कुल पाँच पॉजिटिव केस पाये गये हैं । इन्हें मिलाकर अब जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 103 हो गई है । इनमें से 12 पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं ।

