jabalpur

जबलपुर कोरोना अपडेट : विक्टोरिया अस्पताल से आई 93 रिपोर्ट- 16 क़्वालिटी कंट्रोल में फेल, जानिए पूरा मामला

जबलपुर । अभी 93 रिपोर्ट विक्टोरिया में आयी है उसमे पॉजिटिव एक भी नही है, 16 क्वालिटी कण्ट्रोल मे फैल हो गयी है । जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 96 है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में यहां 5 नए पॉजिटिव मरीज। आज सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है। लॉकडाउन के दौरान समाजसेवा से जुड़े 2 कोरोना फाइटर्स के संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दोनों फाइटर्स को कोरोना वायरस का संक्रमण कहा से मिला और वे कितनों के संपर्क में आ चुके हैं यह पता लगाने स्वास्थ विभाग की कई टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। इस प्रकार आज एनआईआरटीएच ने 175 सैंपल की रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें कोरोना फाइटर्स समेत 5 लोग संक्रमित मिले। 16 सैंपल जांच के दौरान अमान्य कर दिए गए, जिसके चलते संदिग्धों की सैंपलिंग दोबारा कराई जाएगी।

पॉजिटिव मिले मरीजों में वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वाली शायदा बेगम की बहन की बेटी चांदनी चौक निवासी खूशबू बानो(18), मोहम्मद गौस(65), नुसरत अंसारी(12) तथा नया मोहल्ला ओमती निवासी जमील खान(42) एवं बंटी खान(46) शामिल हैं। इन मरीजों में जमील खान व बंटी खान कोरोना फाइटर्स बताए जा रहे हैं, जो लोगों को फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के साथ भोजन के पैकेट बांट रहे थे।

Back to top button