jabalpur

जबलपुर के हाथीताल क्षेत्र से नकली घी बरामद

जबलपुर । गोरखपुर पुलिस एवं क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर हाथी ताल ताल क्षेत्र 60 किलो नकली घी बरामद किया ।

गोरखपुर पुलिस के सब इंस्पेक्टर राहुल परमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत नकली घी का कारोबार बहुत तेजी से चल रहा है।

जिस पर क्राइम ब्रांच एवं पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आज दोपहर हाथी ताल क्षेत्र में सुरेश गुप्ता के घर छापा मारा।

जिसमें बना हुआ नकली घी 60 किलो एवं नकली घी बनाने का कच्चा माल काफी मात्रा में जप्त किया गया मौके पर फूड विभाग भी पहुंच गया है और वह पूछताछ कर रहा है

Back to top button