Coronajabalpur

जबलपुर के लिए Good News: कोरोना से स्वस्थ होने पर 6 व्यक्ति डिस्चार्ज

जबलपुर। कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शनिवार को 6 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । इनमें से मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से, एक व्यक्ति को जिला अस्पताल विक्टोरिया के कोविड वार्ड से दो व्यक्तियों को और तीन व्यक्तियों को सुखसागर कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है ।

कोरोना से स्वस्थ होने पर सुखसागर कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किये गये व्यक्तियों में आईटीआई इंदिरा हाई स्कूल माढ़ोताल निवासी 58 वर्षीय पुरुष, पुराना पुल मंसूराबाद की 30 बर्षीय महिला और आशीर्वाद त्रिमूर्ति नगर निवासी 29 साल का युवक शामिल है ।

वहीं विक्टोरिया अस्पताल के कोविड वार्ड से बदनपुर शक्तिनगर निवासी 21 साल के युवक और भानतलैया हनुमानताल निवासी 40 वर्षीय पुरुष को छुट्टी दी गई है। मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल) से आज शनिवार को कोरोना से स्वस्थ होने पर नालंदा बिहार कालोनी कचनार सिटी निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग को डिस्चार्ज किया गया, लेकिन अन्य गम्भीर बीमारियों के उपचार हेतु इन्हें मेडिकल कॉलेज के ही एमआईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है।

मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कोविड वार्ड में भर्ती रेलवे के सेवानिवृत्त एससीआई नया मोहल्ला बंगाली मस्जिद निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग की दूसरी गंभीर बीमारियों की वजह से आज मृत्यु हो गई है।

मृत्यु के पहले लिये गये इनके कोविड-19 के सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई थी। उन्हें कोरोना से होने वाली मृत्यु में शामिल किया जायेगा अथवा नहीं इस बारे में शासन स्तर में निर्देश मिलने पर फैसला लिया जायेगा।

इस तरह जबलपुर में अब तक कोरोना से संक्रमित मिले 436 व्यक्तियों में से 350 स्वस्थ हो चुके हैं और 14 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है । जबलपुर में अब कोरोना के एक्टिव प्रकरण 72 रह गये हैं ।

Back to top button