Thursday, May 14, 2026
Latest:
CoronaFEATUREDkatni

बड़ी खबर: कटनी के 58 कोरोना सेम्पल में से 15 की रिपोर्ट संदिग्ध, ट्रू नॉट में भी मिला एक संदिग्ध

कटनी। अनलॉक वन और टू लागू होने के बाद कटनी katni लगातार कोरोना corona की चपेट में है। पिछले एक महीने में यहां 24 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।

दो दिन पहले आईसीएमआर ICMR जबलपुर भेजे गए 58 सेम्पल की रिपोर्ट ने कटनी में चिंता बढ़ा दी है। इसमे 15 सेम्पल की रिपोर्ट संदिग्ध होने की पुष्टि हुई है।

इसमे से ज्यादातर लोग बसन्त बिहार कालोनी के निवासी हैं, जो पहले ही टू नॉट मशीन में पॉजिटिव आ चुके हैं।

सीएमओ डॉ एस के निगम ने बताया कि टू नॉट मशीन में शर्मा परिवार के 4 लोगों के पॉजिटिव होने के बाद इनके सेम्पल कन्फर्मेशन के लिए आईसीएमआर जबलपुर भेजे गए थे, जहां से इनकी रिपोर्ट संदिग्ध आई है।

बाकी 11 लोगों में डन कालोनी स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल से लिए गए सेम्पल शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि आज भी टू नॉट मशीन में एक व्यक्ति की रिपोर्ट संदिग्ध आई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम