Jabalpur। जबलपुर शहर का एक युवा व्यापारी सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप का शिकार हो गया। लड़की ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और फोन पर अंतरंग बातें करके युवा व्यापारी को अपने जाल में फंसा लिया। वीडियो कॉल पर लड़की को न्यूड देखने के लालच में युवा व्यापारी ने अपने कपड़े उतार डाले। लड़की ने उसका वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। अब उसका साथी ब्लैकमेल कर रहा है।
लड़की ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर प्रिंटिंग प्रेस संचालक को फंसाया
दीक्षितपुरा निवासी 28 वर्षीय युवक की कछियाना में प्रिंटिंग की दुकान है। युवक के मुताबिक 15 दिन पहले उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लड़की की तरफ से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। युवक ने फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच चैटिंग शुरू हुई। फिर मैसेंजर पर इंटरनेट कॉलिंग के जरिए बातचीत होने लगी। कुछ दिनों पहले लड़की ने मोबाइल नंबर मांगा और फिर दोनों की मोबाइल पर अंतरंग बात होने लगी।
प्रिंटिंग प्रेस का संचालक समझ नहीं पाया और वह लड़की के साथ लिमिट क्रॉस कर के बातें करने लगा। इसी दौरान लड़की ने मौका देखकर वीडियो कॉल पर उसे पूरे कपड़े उतारने के लिए कहा। लड़की ने उससे कहा कि यदि वह न्यूड होकर वीडियो कॉल करता है तो बदले में वह भी अपने पूरे कपड़े उतार देगी। बस फिर क्या था युवा व्यापारी की सोचने समझने की क्षमता खत्म हो गई। उसने वीडियो कॉल पर सारे कपड़े उतार डाले। लड़की ने पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो को ऑनलाइन करने के बाद उसकी लिंक युवा व्यापारी के पास भेज दी।
लिंक खोलते ही प्रिंटिंग प्रेस संचालक सन्न रह गया। तभी उसके मोबाइल पर एक दूसरे नंबर से किसी युवक का कॉल आया। उसने सोशल नेटवर्क से वीडियो हटाने के एवज में 20 हजार रुपए मांगे। पीड़ित युवक ने पैसे देन की बजाय कोतवाली थाने में पहुंच कर मामले की शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल की मदद चाहिए उस वीडियो को हटाने की कोशिश की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक वीडियो इंटरनेट पर उपलब्ध था।








