Site icon Yashbharat.com

जबलपुर के बरेला में बड़ी दुर्घटना लोगों को रौंदते मकान में घुसा ट्रक, जमकर पथराव वाहनों में लगाई आग

jabalpur mp Road accidents pick up vehicles 10 riders Thane Barela news in hindi 217784

जबलपुर के बरेला में अभी अभी एक ट्रक के मकान में घुसने से कम से कम 10 लोगों की मौत की खबर है।

इस घटना के बाद बरेला में आक्रोशित लोगों ने जमकर पथराव किया और पुलिस से भी मारपीट की। मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच चुका है तथा स्तिथि नियंत्रण में लेने की कोशिश की जा रही है।

पूरे बरेला में इस घटना के बाद कई वाहनों को हंगामा करते लोगो ने आग भी लगा दी,बताया जाता है कि यह घटना बरेला के प्रसिद्ध शारदा मंदिर के सामने घटित हुई।

सुबह-सुबह यहां राज्यमार्ग पर गुजरते एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कुछ बच्चों को रौंदते हुए घर मे जा घुसा। घटना का विस्तृत विवरण प्रतीक्षित है। स्थानीय लोगो के मुताबिक पहले भी इस तरह की घटनाएं यहाँ घट चुकी हैं लेकिन भारी वाहनों पर कोई लगाम नही लगी।

Exit mobile version