जबलपुर के गढ़ा थाने में जमा जब्त वाहनों में लगी आग

जबलपुर। जबलपुर के गढ़ा थाने में रखे जब्ती के वाहनों में देर रात अचानक आग लग गई. आग के कारण का पता नहीं चल पाया. एक दर्जन से ज्यादा वाहन जलकर खाक हो गए. आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.दमकल ने आग बुझाई तो पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरु कर दी है.जिले के सभी थानों में वाहन चेकिंग, एक्सीडेंट और अन्य मामलों में जब्त किए गए वाहन कई सालों से रखे हुए हैं, जिनकी 2-4 सालों में न्यायालय से आदेश मिलने पर नीलामी की जाती है.
गढ़ा थाना परिसर में खड़ी जब्त गाड़ियों में रविवार की रात तकरीबन पौने 10 बजे अचानक आग लग गई। आग एक वाहन में लगी और फिर फैलते हुए उसने आसपास खड़े 10 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। यह देख थाने में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तकरीबन 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक 10 गाड़ियां राख हो चुकी थीं। आग कैसे लगी फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है।
आग की लपटें-धुआं देख थाने में मचा हड़कंप
वाहनों में आग लगने के बाद तेज लपटें उठने लगीं। जिसे देख थाने में ड्यूटी कर रहे पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पहले सभी ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग को फैलते देख दमकल को सूचना दी।
जलकर राख हुए ट्रक, बस और कारें








