Corona पॉजिटिव मिलने के बाद जबलपुर का जामदार हॉस्पिटल 3 दिन के लिए बन्द, डॉ जामदार ने की 14 दिन के लाकडाउन की मांग
आशीष शुक्ला…
जबलपुर यशभारत। जबलपुर के जामदार हॉस्पिटल के संचालक डॉ जितेंद्र जामदार ने जामदार हॉस्पिटल में संक्रमित मिलने के कारण सीसीयू को आगामी 3 दिनों के लिए सैनिटाइज कर सील कर दिया है। इस दौरान कोई भी नए एडमिशन नहीं लिए जाएंगे।
जबलपुर में 14 दिन का सख्त लॉक डाउन लगाया जाना आवश्यक-डा जामदार
प्रदेश कोरोना सलाहकार समिति के सदस्य डॉ जितेंद्र जामदार ने जबलपुर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार से अपील की है कि आगे 15 दिनों के लिए जबलपुर में सख्त लाक डाउन लगाया जाए।
डॉ जामदार ने नागरिकों से अपील की है कि वे जबलपुर में बढ़ते संक्रमण में स्वेच्छा से लॉक डाउन अपना कर सहयोग करें और अपने आसपास सभी को बचाव के साधन अपनाए जाने के लिए प्रेरित भी करें।

